शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2009
रायगढ़ संसदीय सम्मेलन - १७ मार्च को धरमजयगढ़ में
प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा ,रायगढ़ संसदीय क्षेत्र का संसदीय सम्मेलन हेतु , धरमजयगढ़ मंडल का चयन किया गया है। यह सम्मेलन १७ मार्च २००९ को, स्थानीय दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ में सम्पन्न होगा। सम्मलेन ११ बजे प्रात शुरू होगा एवं शाम ०५ बजे समाप्त होगा।लोक सभा चुनाव की दृष्टी से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो जिलों क्रमशः जशपुर एवं रायगढ़ से मिलकर बना है। इन दोनों जिलों में कुल २१६६ मतदान केन्द्र है। सम्मेलन के दिन लगभग १२००० कार्यकर्ता जुटने का अनुमान है। संसदीय सम्मेलन का मेजबानी करने का अवसर धरमजयगढ़ मंडल को पहिली बार प्राप्त हो रहा है।
गुरुवार, 19 फ़रवरी 2009
सामयिक घटना
कभी कभी जीवन में ऐसी घटनाएँ घटित हो जाती है, जिस पर आपका बस नही होता। आप सिर्फ़ मूक दर्शक की भांति सरे घटनाक्रम को घटित होते देख रहें होतें है। यह कैसी विवशता है की, घटना का मुख्यपात्र होते हुए भी, घटनाओं पर आपका बस नही होता। सारा घटनाक्रम का सञ्चालन दुसरे लोग करतें है ।
घटनाओं का सूछ्म विश्लेषण जब आप करेंगे तो यह निष्कर्ष निकलेगा की, दैनिक जीवन में आपके इर्द गिर्द जिनसे आपका उठ baith है, जिनसे आपका रोज का कम पड़ता है, वे लोग, जब आप किसी मुसीबत में फसे होगे , तबआपके प्रति, उनका व्यवहार कई prakar का हो sakta है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-785354%5B1%5D.jpg)